फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटवर्क नहीं, सेल्फी कहां से लें

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों की सेल्फी से उपस्थिति लेने के आदेश पर सवाल उठने लगे हैं। जिले के चार विकास खंडों की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय नेटवर्क ही नहीं हैं। कई शिक्षक एंड्रायड फोन का इस्तेमाल नहीं करते। दूसरी ओर सेल्फी न लेने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में शिक्षकों के बीच इस आदेश का विरोध भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इस बाबत शिक्षकों ने डीएम एवं सीईओ से वार्ता की और समाधान की गुहार लगाई। कहा कि सीमा पर नेटवर्क, रोमिंग समेत अन्य व्यवहारिक दिक्कतों के चलते सेल्फी से सौ फीसदी उपस्थिति संभव नहीं है। इन हालातों में सेल्फी को उपस्थिति का आधार न मानने की गुहार लगाई।

इसके साथ ही अवकाश और हड़ताल को देखते हुए छात्रवृत्ति ऑनलाइन करने की तिथि बढ़ाने, एसएसए शिक्षकों को बोनस देने, ट्रेजरी से हुई वेतन अनियमितता सुधारने, सेवानिवृत्त शिक्षकों को पेंशन एवं अन्य भुगतान करने, शिक्षकों के विभिन्न देयकों के भुगतान, उपार्जित अवकाश का अंकन, वरीयता सूची के साथ पदोन्नति कराने और चयन, प्रोन्नत वेतनमान समिति की बैठक बुलाने की मांग भी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया, मंत्री जेपी वर्मा, हरीश पांडेय, ललित बसेड़ा, हिमांशु तिवारी, भूपेंद्र भट्ट, त्रिलोचन जोशी, महिमन जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें