फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रास कंट्री में आकाश, भावेश, बबीता और उमेद अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मतदाता दिवस पर खेल विभाग की ओर से आयोजित क्रास कंट्री रेस आकाश चंद्र भट्ट, भावेश भट्ट, बबीता खनका और उमेद सिंह ने जीती।
विज्ञापन


अंडर-12 वर्ष में खेल स्टेडियम के आकाश चंद्र भट्ट पहले, ऐंचोली के चेतन भट्ट दूसरे, नैनीसैनी के प्रियांशु दयाल तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 में स्टेडियम के भावेश भट्ट पहले, सौरभ वल्दिया दूसरे, अंकित भट्ट तीसरे, महिला ओपन वर्ग में स्टेडियम की बबीता खनका पहले, सरोज दूसरे, प्रियंका चंद तीसरे, पुरुष ओपन वर्ग में 3 कुमाऊं के उमेद सिंह पहले, 3 कुमाऊं के ही भरत सिंह दूसरे और नीरज मेहता तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


पहले से छठे स्थान पर रहे प्रतिभागियों को डीएम सी रविशंकर ने पुरस्कार दिए। इससे पहले क्रास कंट्री दौड़ का शुभारंभ जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र रावत और सांई बॉक्सिंग कोच भाष्कर चंद्र भट्ट ने किया। दौड़ में 145 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिला खेल अधिकारी संजीव पौरी ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। इस दौरान जीत सिंह ज्याला, यतीश ओझा, प्रकाश जंग थापा, देवेंद्र सिंह रावत, प्रताप सिंह, मनोज रावत, लीलावती जोशी, भावना जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें