फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के तापमान में सुधार, सुबह, शाम की ठंड जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। जिला मुख्यालय के तापमान में बृहस्पतिवार को काफी सुधार आ गया। न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस कारण गलन वाली ठंड का असर कम हो गया है। अधिकतम तापमान भी बृहस्पतिवार को 19 डिग्री के आसपास रहा। दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है।
विज्ञापन


वहीं, आसमान में हल्के स्तर के बादल छाए रहे, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश की कोई संभावना नहीं बन रही है। मुनस्यारी में भी बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। मुनस्यारी में सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

जिले में इस सप्ताह कड़ाके की ठंड रही, लेकिन दो दिन से आसमान में हल्के स्तर के बादल छाने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। घाटी वाले इलाकों में दिन का तापमान 21 डिग्री तक पहुंच रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम खुश्क बना रहेगा। बारिश होने के बाद एक बार फिर से कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। घाटी वाले इलाकों में दिन के समय तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार नमी का स्तर अभी नहीं बढ़ा है। वातावरण में नमी बढ़ते ही बारिश की कुछ संभावना बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें