फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया स्वास्थ्य दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/अस्कोट/नाचनी। ग्राम समृद्धि और स्वच्छता पखवाड़ा के दूसरे दिन आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन, पोषण और स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। पिथौरागढ़ के आंगनबाड़ी केंद्र सिमलगौर द्वितीय में आशा कार्यकर्ता नीमा खत्री, सहायिका कंचना पाटनी ने बच्चों, गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण किया। महिलाओं और बच्चों को पुष्टाहार बांटा गया। कार्यक्रम में हर्षिता चंद, कल्पना जोशी, निरमा देवी, सुनीता पुनेड़ा, दीपिका पुनेठा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन


नाचनी के ग्राम पंचायत हुपली में एएनएम चंद्र लस्पाल ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पोषाहार बांटे। ग्राम प्रधान गोविंद सिंह ने बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई। अस्कोट के देवल, खोलियागांव, सलम गांव में भी वजन, पोषण और स्वास्थ्य दिवस मनाया गया।

आशा कार्यकर्ता मंजू रावत, हेमा कुंवर, सुनीता पाल, दीपा लुंठी ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम में देवल के उप प्रधान कैलाश पाल, सामाजिक कार्यकर्ता शुभम भंडारी और तनुज पाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें