फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालय दिवस पर आज होंगे कई कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। हिमालय दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम विकास भवन सभागार में होंगे। बताया कि सुबह 11 बजे से विकास भवन सभागार में पलायन, आजीविका संवर्द्धन और आपदा प्रबंधन विषय पर चर्चा करते हुए सुझाव दिए जाएंगे।
विज्ञापन


कहा कि जिला विकास अधिकारी, मुख्य कृषि अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना प्रबंधक स्वजल और हिमालय ग्राम विकास समिति गंगोलीहाट के प्रतिनिधि पलायन की समस्या, उसके निदान और कौशल विकास से पलायन की समस्या का समाधान, ग्रामीण क्षेत्र में हो रहे पलायन के कारणों, ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सुख सुविधाओं के संबंध में जानकारी देंगे।

डीएम ने बताया कि महाविद्यालय के रसायन विज्ञान प्रभारी डा. विपिन जोशी, पंडा फार्म वैज्ञानिक एसके जोशी, मुख्य उद्यान अधिकारी, महाप्रबंधक उद्योग केंद्र, डीडीएम नाबार्ड, वरिष्ठ प्रबंधक आजीविका परियोजना और इस क्षेत्र में काम कर रही समाजसेवी मल्लिका विर्दी आजीविका संवर्द्धन विषय पर जानकारी देंगी।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि हिमालय दिवस के अवसर पर सरकारी, गैर सरकारी और व्यक्तिगत रूप से विभिन्न क्षेत्रों में जिन व्यक्तियों, संस्थाओं ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं, उसकी सफलता की कहानी प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें