फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने किया खतरे की जद में आए भवनों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चंद्रभागा के पास बन रहे सीवर ट्रीटमेंट के निकट जमीन दरकने से लगभग आधा दर्जन मकानों को खतरा बना हुआ है। मंगलवार को उपजिलाधिकारी और जल निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन


ऐंचोली में चंद्रभागा पुल से आगे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को ग्रामीणों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा के नेतृत्व में जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की थी। इस पर डीएम ने अधिकारियों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे।

मंगलवार को उपजिलाधिकारी तुषार सैनी ने जल निगम के ईई सहित नगरपालिका के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर उचित कार्रवाई करने की बात कही। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने क्षेत्र में साफ-सफाई और कूड़ा निस्तारण पर भी ध्यान देने की जरूरत बताई। इस दौरान कुंदन राणा, महेश पांडेय, मनोज सामंत, रमेश जोशी आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें