फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.....2019 के चुनाव में निर्णायक होगा नारी का मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। संस्कृत पुस्तकालय की मासिक काव्य गोष्ठी में आगामी 11 अप्रैल को हो रहे लोक सभा चुनाव में बढ़चढ़ कर मतदान करने की अपील की गई।
विज्ञापन


डॉ. पीतांबर अवस्थी की अध्यक्षता और डॉ. प्रमोद कुमार श्रोत्रिय के संचालन में आयोजित काव्य गोष्ठी में डॉ.अवस्थी ने भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बताते हुए कहा कि इसकी गरिमा, अखंडता सभी भारतीयों को बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्य करने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने लोकतंत्र का यदि तुम करना चाहो उत्थान, ग्यारह अप्रैल को मतदाता मत चूको मतदान के माध्यम से जागरूक किया। डॉ.आनंदी जोशी ने कुमाऊंनी में अपनी कविता पेश करते हुए ‘तू तड़िक छजौत सही, तु कर्मोक बिगुल बजौत सही’ और डॉ. प्रमोद कुमार ने ‘भयभीत मन की प्रीत मन की जीत तू साथी’, मंजुला अवस्थी ने ‘नारी को अबला कहें वे सब हैं नादान, 2019 के चुनाव में ‘निर्णायक होगा नारी का मतदान’, हेमा थलाल ने ‘देश पर कुर्बान हुए शहीदों की आत्मा पूछती है आज चीखकर देश के नेताओं से’ आशा सौन ने ‘सूबे में अब अच्छा मन्सूबा नहीं दिखता, ढिंढोरा पीटे हैं हुक्मरान क्या कहने’ लक्ष्मी आर्या ने ‘लोकतंत्र के इस पावन पर्व पर बनानी है सरकार, वर्ष अठारह से ऊपर सभी को मताधिकार’ जयश्री लोहनी ने ‘हौसला है यदि तेरे मन में, ठान ले तू अभी, 11 अप्रैल को मत भूलना मतदाता जागो तुम सभी’ प्रस्तुत किया। इस अवसर पर हिमानी, कैलाश, मोहनी, विशनी, तारा, मंजू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें