फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में 4500 पहुंचा गैस का बैकलॉग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में गैस सिलिंडरों का बैकलॉग 4500 पहुंच गया है। उपभोक्ता सुबह से ही ठंड में गैस वितरण केंद्रों पर लाइन लगा कर खड़े हो जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तो रसोई गैस उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


हल्द्वानी हल्दूचौड़ स्थित प्लांट से सिलिंडर कम आने से जिले में गैस का संकट गहरा गया है। पिछले एक हफ्ते से एजेंसी को काफी कम संख्या में सिलिंडर मिल पा रहे हैं। इंडेन गैस एजेंसी में करीब 24 हजार उपभोक्ता हैं। प्रतिदिन हजार से अधिक सिलिंडरों की मांग है। इसके सापेक्ष इन दिनों एक ट्रक (222) सिलिंडर ही एजेंसी को मिल पा रहे हैं।

गैस एजेंसी प्रबंधक उषा राणा ने बताया कि नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी गैस की किल्लत बनी हुई है। उन्होंने बताया कि बैकलॉग पूरा करने के लिए रोज चार ट्रक सिलिंडर चाहिए। उपभोक्ता सुबह से ही गैस वितरण केंद्रों में खाली सिलिंडर लेकर पहुंच जा रहे हैं। गैस नहीं मिलने पर उन्हें मायूस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें