फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल पहले ध्यांण गांव आया था मृतक अन्नू

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गाजियाबाद में हुए गोलीकांड में मृत अन्नू चौहान का मूल गांव नेपाल सीमा से लगे ध्यांण गांव में है। अन्नू चौहान के पिता खुशाल सिंह1971 में गांव छोड़कर ऋषिकेश में बस गए थे। वर्तमान में वह यमकेश्वर तहसील के मोहन चट्टी में रह रहे थे। जहां पर उन्होंने मुर्गी फार्म खोला था।
विज्ञापन


अन्नू के पिता खुशाल सिंह ने बताया कि उनके गांव में पानी नहीं था। इस समस्या के चलते वहां रहने वाले छह परिवारों ने गांव छोड़ दिया था। अब सभी मकान खंडहर हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि अब कुल देवता की पूजा के लिए जब गांव जाते हैं तो मंदिर की धर्मशाला में ठहरते हैं। पांच साल पहले उनका परिवार ध्यांण गांव आया था। कुमांऊ रेजीमेंट से सेवानिवृत्त खुशाल सिंह ने बताया कि उनकी चार बेटियों की शादी हो चुकी है। छोटा बेटा सुधीर हरिद्वार शांतिकुंज में कंप्यूटर की दुकान चलाता है। खुशाल सिंह ने कहा कि जब तक बेटे के कातिलों को सजा नहीं दिलाएंगे वह चैन से नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें