फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला ने जेएमएस बी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। चैलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में धारचूला क्रिकेट क्लब ने जेएमएस ‘बी’ को पराजित किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का फाइनल 26 जनवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ राइंका खेल मैदान में सामाजिक कार्यकर्ता चंचल सिंह चुफाल और पूर्व पालिकाध्यक्ष कवींद्र साही ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया। धारचूला की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवर में 145 रन बनाए।
इसके जवाब में उतरी जेएमएस ‘बी’ के खिलाड़ी 83 रन में ही आउट हो गए। धारचूला के संजू फिरमाल ने 34 गेंदों में 53 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर सौरभ साह, मंटू बोरा रहे। आंखों देखा हाल सीबीएस कन्याल, जगदीश ने सुनाया। इस मौके पर डीडीहाट क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी, सचिव सुनील साह, दीपक चुफाल, व्यापार संघ अध्यक्ष गोविंद लाल साह, अशोक खड़ायत, किशोर साह, वीरेंद्र कन्याल, दान सिंह कन्याल, गिरीश चुफाल समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें