फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली में कमल और दौड़ में नीरज को पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। नेहरू युवा केंद्र की ओर से युवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत आयोजित रंगोली और दौड़ प्रतियोगिता संपन्न हो गई। रंगोली में कमल कुमार और 150 मीटर की दौड़ में नीरज प्रथम रहे।
विज्ञापन


रंगोली प्रतियोगिता मेें युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया। इसमें कमल कुमार पहले, प्रिया दूसरे, ज्योति तीसरे स्थान पर रहीं। 150 मीटर की दौड़ में नीरज को पहला, पवन कुमार को दूसरा स्थान मिला। मुख्य अतिथि बाजार वार्ड के सभासद बहादुर राम ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक ध्रुव डोगरा, युवक मंगल दल अध्यक्ष दयाल कुमार, ज्योति देवी, हेमंत कुमार, शंकर धूनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें