डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट विकास खंड के चौबाटी से बरम बचकुड़ी सड़क पर पहली बार बस ले जाने का प्रयास सफल रहा। गांव में वाहन आने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए विधायक विशन सिंह चुफाल का आभार जताया।
चौबाटी से बरम बचकुड़ी के बीच 10 किलोमीटर सड़क का कार्य डेढ़ वर्ष पूर्व किया गया था। देऊपा कंस्ट्रक्शन ने तय समय से छह माह पूर्व ही सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर दिया।
रविवार को बतौर परीक्षण पहली बार सड़क पर बस चलाई गई। चौबाटी से बचकुड़ी तक सड़क बनने से नायल, बड़ेत, फतेड़ी, पापे, मनतोला, बचुकुड़ी गांवों के ग्रामीणों को फायदा मिलेगा। बचकुड़ी बस पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी है। उन्होंने विधायक और ठेकेदार का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि अब उन्हें पैदल नहीं चलना पड़ेगा।
इस मौके पर भगवान सिंह देउपा, आनंद सिंह, पूरन सिंह देउपा, घनश्याम चौसाली, मोहन चंद्र जोशी और पीएमजीएसवाई के कर्मचारी मौजूद रहे।