फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारियों का 12 नवंबर को प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर 12 नवंबर को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में सुबह 9.30 बजे से कर्मचारियों को निर्वाचन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि एक दिनी प्रशिक्षण में सभी पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम एवं द्वितीय को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही सभी रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी प्रशिक्षण में प्रतिभाग करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम एवं द्वितीय को प्रशिक्षण में हर हाल में उपस्थित रहने को कहा है। उन्होंने किसी कार्मिक के अनुपस्थित रहने पर संबंधित के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें