फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की मांग को संघर्ष समिति ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जिले की मांग को लेकर जिला बनाओ वर्किंग कमेटी का धरना छठे दिन भी जारी रहा। चमू बैंड-चौबाटी संघर्ष समिति के एक दर्जन लोगों ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामीणों को साथ लेकर धरना भी देना पड़े तो वह पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


रामलीला मैदान में बुधवार को संघर्ष समिति के अध्यक्ष कृष्णानंद चौसाली की अध्यक्षता में लोगों ने धरना दिया। चौसाली ने कहा कि 22 वर्ष पहले ग्रामीणों ने सड़क से गांवों से जोड़ने के लिए लंबा संघर्ष किया, लेकिन अब तक सड़क नहीं बन पाई। धरने पर प्रधान चिटगल गांव भुवन चौसाली, सुरेश चौसाली, हरिचंद्र चौसाली, कैलाश चौसाली, सुरेश चौसाली बैठे। उनके समर्थन में उमाकांत जोशी, राजेंद्र बोरा, जानकी देवी, माधवी देवी, ललित चुफाल, डिगर कफलिया भी धरना स्थल पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें