फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बैतड़ी (नेपाल)। बैतड़ी से महेंद्रनगर जा रही यात्री बस अनारखोली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 14 यात्री घायल हो गए। घायलों को डडेलधूरा के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


बैतड़ी प्रहरी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के तीन बजे बैतड़ी के गन्ना बसपार्क से महेंद्रनगर के लिए जा यात्री बस दशरथचंद राजमार्ग के अनारखोली के पास सड़क से 10 मीटर नीचे गड्ढे में जा गिरी। बस में 34 यात्री सवार थे। इनमें 14 लोग घायल हो गए। घायलों में बस चालक कंचनपुर बेदकोट निवासी नगरपालिका वार्ड संख्या चार के लोकेंद्र थापा (35) की हालत गंभीर है।

घायलों को उपक्षेत्रीय अस्पताल डडेलधूरा में भर्ती किया गया है। दुर्घटना के बाद राजमार्ग बंद हो गया। घंटों तक मार्ग के दोनों ओर दर्जनों बसों की कतार लगी रही। बाद में पुलिस ने बमुश्किल यातायात सुचारु किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें