फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद भी नहीं मिली मजदूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट ब्लॉक के रज्यूड़ा ग्राम पंचायत के बाशिंदों को मनरेगा के कामों का भुगतान एक साल भी नहीं हो सका है। इससे इन मजदूरों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। नाराज मजदूरों ने जल्द भुगतान न होने पर आंदोलन की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन


मजदूर नरेंद्र कुमार, कमल राम, चंद्रकला ने बताया कि रज्यूड़ा ग्राम पंचायत में 2017 में मनरेगा के तहत बकरी बाड़ा और गूल निर्माण का कार्य किया। उन्होंने 175 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 12 दिन तक काम किया। इस एवज में तीनों मजदूरों को 21 सौ रुपये का भुगतान होना था, जो अब तक नहीं हुआ।

इस संबंध में कुछ समय पहले उन्होंने सीडीओ वंदना से शिकायत की थी। तब सीडीओ ने जल्द भुगतान का भरोसा दिलाया था, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया। इस मामले में बीडीओ श्याम चंद का कहना है कि कई बार एक से अधिक खाते होने पर या आधार लिंक नहीं होने से भुगतान में समस्या होती है। इन मजदूरों के अन्य खातों की भी जांच की जा रही है। जल्द ही भुगतान से वंचित मजदूरों के खाते में रकम जमा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें