फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 अवैध निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नक्शा मंजूरी के बिना भवन बना रहे 11 निर्माण कर्ताओं पर जिला विकास प्राधिकरण की चाबुक चल गई है। प्राधिकरण ने इन अवैध निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही निर्माण कार्यों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन

प्राधिकरण अधिसूचना जारी होने के बाद लगातार अवैध निर्माण की शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद प्राधिकरण के अभियंताओं की टीम ने पिथौरागढ़ विकास क्षेत्र का मुआयना किया तो धनौड़ा, बस्ते, नेड़ा क्षेत्र में बिना मंजूरी निर्माण कार्य पकड़ में आए। इन क्षेत्रों में 11 ऐसे निर्माणकर्ता मिले जो नक्शा स्वीकृति आदि नियम-कायदों को दरकिनार रख भवन बना रहे थे। अभियंताओं की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण पर रोक लगा दी। इसके बाद प्राधिकरण सचिव को रिपोर्ट की। चिन्हित अवैध निर्माण कर्ताओं में धनौड़ा के पुष्कर भट्ट, राकेश खड़ायत, डॉ. केवी चंद, संतोष पुनेठा, बंशीधर तिवारी, मोहन चंद्र, गोविंद कापड़ी, बस्ते के शेखर, संजय शर्मा, राजेंद्र सिंह और नेड़ा के धरम चंद शामिल हैं। प्राधिकरण सचिव एडीएम मुहम्मद नासिर ने चिन्हित अवैध निर्माणकर्ताओं को नोटिस भेजे हैं। चिन्हित निर्माणकर्ताओं को बिना अनुमति निर्माण को लेकर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें