पिथौरागढ़। विण की ब्लॉक प्रमुख अंजू लुंठी ने झूणी-मलान क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने मलान में निर्मित खेल मैदान, भगवती मंदिर में बनी धर्मशाला का लोकार्पण किया। मलान में अश्वमार्ग बनवाने का भूमि पूजन किया। बताया कि प्राथमिक पाठशाला का भवन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है, जूनियर हाइस्कूल के भवन का लिंटर टूट गया है। इन भवनों के नवनिर्माण का प्रस्ताव जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भेजा जाएगा। झूणी के ग्रामीणों ने बिजली कनेक्शन, रसोई गैस का कनेक्शन मांगे। बीडीओ श्याम चंद ने लोगों को सरकारी, स्वाति संस्था की कमला महर ने आजीविका, सहकारिता, योगेश भट्ट ने स्वजल संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में पेयजल निगम, जल संस्थान के अधिकारियों के न पहुंचने पर नाराजगी जताई। प्रधान पप्पी बसेड़ा, गजेंद्र सिंह, पुष्पा देवी, कमला देवी, बहादुर सिंह, देवराज सिंह, कुंडल सिंह, कांग्रेस प्रदेश कमेटी के सदस्य दीपक लुंठी आदि थे।