फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकद रहित लेनदेन को अपनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यशाला में लोगों से नकद रहित लेनदेन अपनाने की अपील की गई। कहा गया कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सभी को नकद लेनदेन में कमी करनी चाहिए।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर ने कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कहा कि कैशलेस लेनदेन के कई फायदे हैं। लोगों को इसका उपयोग करना चाहिए। इस मौके पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर भी चर्चा हुई। लोगों से कहा गया कि अपने घरों के कूड़े को कूड़ेदान में ही डालें।

अपार संस्था के मास्टर ट्रेनर एसएन जोशी एवं ब्लॉक समन्वयक संतोष नपलच्याल ने कहा कि सफाई के प्रति सभी लोगों का सजग होना बेहद जरूरी है। स्टेट बैंक के प्रबंधक बीएस सीपाल ने सभी ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों को नकद रहित लेनदेन के तरीकों एवं अन्य बैंकिंग की जानकारियां दी। एडीओ नंदन सिंह नगन्याल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों और जन प्रतिनिधियों का आभार जताया।
विज्ञापन


इस दौरान सहायक विकास अधिकारी एमसी उपाध्याय, उद्यान विभाग केे सहायक विकास अधिकारी बीआर पांडेय, आन सिंह बिष्ट, सुखवंत गुंज्याल, ग्राम प्रधान अर्चना गुंज्याल, पुष्पा गर्ब्याल, आशा बोनाल, डब्ला फिरमाल आदि उपस्थित थे। संचालन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें