पिथौरागढ़। एलडब्ल्यूएस बालिका इंटर कॉलेज भाटकोट में स्काउट और गाइड का प्रशिक्षण शिविर जारी है। पांच दिनी स्काउट गाइड शिविर में प्रतिभागियों को प्राथमिक चिकित्सा, गांठ बंधन, टेंट निर्माण, पुल बनाना, ध्वज शिष्टाचार आदि विषयों की जानकारी दी जा रही है।
भारत स्काउट गाइड संस्था की जिला संगठन कमिश्नर विजय लक्ष्मी साह के नेतृत्व में प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साह ने बताया कि शिविर में जिले के सभी विकासखंडों से 150 स्काउट और 125 गाइड भाग ले रहे हैं। शिविर में शिविर संचालक लक्ष्मी नेगी, जिला गाइड प्रशिक्षक देवकी बोरा, यशोदा कांडपाल, चंद्रकला जोशी, सरोज डीनियां, प्रकाश उप्रेती, चक्र बहादुर पाल, रामलाल सागर आदि सहयोग कर रहे हैं।