फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशु, साहिल, पीयूष के मुक्कों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ग्राम समृद्धि स्वच्छता पखवाड़े के तहत देवलथल में ब्लॉक स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


24-26 किलो भारवर्ग में हिमांशु कुमार, साहिल कुमार, पीयूष गिरी पहले, नितिन गिरी, आयुष नेगी, सूरज पंत दूसरे स्थान पर रहे। 28-30 किलो भारवर्ग में राहुल जोशी, विनोद सिंह, अजय किशोर प्रथम, अमित कुमार, रोहन कुमार, राकेश सिंह द्वितीय, 30-32 भारवर्ग में सूरज चौधरी, कुलदीप, योगेश कुमार प्रथम, रोशन कुमार, अभिषेक टम्टा, रोहित कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। अन्य भार वर्गों में भी खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पिथौरागढ़ बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष कैप्टन धरम चंद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बॉक्सरों को तराशने का काम किया जा रहा है। देवलथल के बॉक्सिंग कोच देवी चंद ने कहा कि प्रतियोगिता में बॉक्सरों ने अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता संचालन में जनार्दन वल्दिया, प्रकाश थापा, अर्जुन सिंह, प्रेम टम्टा, गणेश सिंह बिष्ट ने सहयोग दिया। इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज देवलथल के प्रधानाचार्य एके श्रीवास्तव भगवान सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह, प्रेमा बसेड़ा, संतोष टम्टा, कमलेश सिंह, चंदन बसेड़ा, गोकुल कुमार आदि मौजूद थे।

पॉलीटेक्निक में निबंध प्रतियोगिता हुई
गणाईगंगोली। ग्राम समृद्धि स्वच्छता पखवाड़े के तहत राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में विद्यार्थियों के बीच निबंध प्रतियोगिता कराई गई। बताया गया कि निबंध प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को 13 अक्तूबर को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें