फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विण ने नैनीसैनी को 4-1 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उद्योग व्यापार मंडल की चल वैजयंती फुटबाल प्रतियोगिता में विण की टीम ने नैनीसैनी को 4-1 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त, आबकारी मंत्री प्रकाश पंत थे।
विज्ञापन


खेल शुरू होने के सातवें मिनट में विण के दीपक ने टीम के लिए पहला गोल किया। 15वें मिनट में विण के धनंजय महर ने दूसरा, 17वें मिनट में विण के पवन ने तीसरा गोल किया। कुछ क्षणों बाद विण के हेमंत ने टीम के लिए चौथा गोल किया। नैनीसैनी की ओर से दूसरे हाफ में गौरव कसन्याल ने एकमात्र गोल किया। निर्णायक राम भट्ट, अनिल और डब्बू थे। आंखों देखा हाल देवेंद्र बिष्ट, कैप्टन महादेव भट्ट ने सुनाया।

इससे पहले वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। आयोजक मंडल की ओर से मंत्री को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजक मंडल के अध्यक्ष शमशेर महर ने बताया कि 2 अगस्त को कुसौली और सुवाकोट के मध्य मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें