फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग पर लगाया मनमनानी का आरोप, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सर्वजन संघर्ष समिति ने समाज कल्याण विभाग पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि विभाग लोगों को योजनाओं की जानकारी देने में आनाकानी करता है।
विज्ञापन


समिति अध्यक्ष एपी धौनी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि समाज कल्याण विभाग में जानकारी लेने के लिए लोग पहुंचते हैं तो विभागीय कर्मचारी उन्हें जानकारी देने में आनाकानी करते हैं। विभाग में किसी की बात नहीं सुनी जाती। कहा कि ग्राम पंचायत बौनकोट में अनुसूचित जाति बस्ती में वर्ष 2008-09 से बारातघर बनाया जा रहा है, जो अब तक पूरा नहीं हुआ है। समिति ने विभाग पर वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति वितरण में देरी करने का भी आरोप लगाया।

संघर्ष समिति ने फसल बीमा का भुगतान न होने का मामला भी उठाया। कहा कि 10 दिन के भीतर इन मामलों में कार्रवाई न होने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में बसंती देवी, ममता, दीपा देवी, सीता देवी, हर्षा देवी, आशा देवी, अंशू देवी, निर्मला देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें