फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ से लकदक हुए धारचूला की दारमा घाटी के 14 गांव

Wed, 12 Dec 2018 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
बर्फ से लकदक दारमा घाटी के दुग्तु व सोन गांव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित दारमा घाटी में बुधवार को जमकर हिमपात हुआ। माइग्रेशन के चौदह गांव दर, नांगलिंग, सेला, चल, बालिंग, दुग्तु, सोन, दांतु, बोन, फिलम, तिदांग, गो, मारछा, सीपू सहित पंचाचूली ग्लेशियर में दो से तीन फुट तक बर्फ गिरी। घाटी के लिए सड़क बनने से माइग्रेशन अवधि के बाद भी क्षेत्र के लिए लोगों की आवाजाही बनी हुई है।

विज्ञापन


दारमा घाटी के गांवों के सड़क से जुड़ने के कारण माइग्रेशन के बाद भी ग्रामीणों की आवाजाही बनी है। देश के विभिन्न हिस्सों में नौकरी करने वाले लोग छुट्टियों में अपने मूल गांव घूमने जा रहे हैं। दिल्ली एम्स के पद्मश्री आई विशेषज्ञ डॉ.जीवन तितियाल और हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ.गोविंद सिंह तितियाल परिवार के साथ 15 साल बाद अपने मूल गांव तिदांग गए।

दारमा में सभी गांवों में बर्फ देखकर स्थानीय लोग भी अभिभूत नजर आए। क्षेत्रवासियों का कहना है कि दारमा घाटी में सड़क पहुंच गई है। सरकार को इस क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। इससे पंचाचूली ग्लेशियर और अन्य दर्शनीय स्थलों को देखने के लिए आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें