फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के विकास के लिए वितमंत्री से मांगा धन

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री पाठक ने क्षेत्र भ्रमण के तहत गंगोलीहाट पहुंचे वित्तमंत्री प्रकाश पंत के समक्ष नगर की समस्याएं उठाई। उन्होंने नगर पंचायत भवन के निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों के लिए धन स्वीकृत करने की मांग की।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि गंगोलीहाट नगर पंचायत के पास अब तक अपना भवन नहीं है। उन्होंने नगर पंचायत भवन के निर्माण, नगर के सभी वार्डों में नाली निर्माण, संपर्क मार्ग, पथ प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य विकास कार्यों के लिए धन स्वीकृत करने का अनुरोध किया। वित्त मंत्री ने उन्हें धन स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान पिथौरागढ़ के पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, पूर्व प्रमुुख ललित पाठक, जगदीश पाठक, नीरज पाठक, हरीश पंत, गोपू महर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें