फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैनिक वस्तुओं पर रोक नहीं लगाने का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। भारत और नेपाल के कस्टम विभाग की ओर से दैनिक वस्तुओं को लाने ले जाने में प्रतिबंध लगाने पर दोनों देशों के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नेपाल के वाणिज्य संघ सभागार में बैठक आयोजित की।
विज्ञापन


चर्चा करने के बाद पदाधिकारियों ने नेपाल और भारत के कस्टम विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की। इस पर कस्टम के अधिकारियों ने जरूरी वस्तुओं पर रोक नहीं लगाने का आश्वासन दिया।

धारचूला के व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा और नेपाल के दार्चुला वाणिज्य संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन सिंह बूढ़ाथोकी ने दोनों भागों के अधिकारियों से कहा कि दोनों देश में रोटी बेटी का संबंध है। इस प्रकार के रोकटोक से संबंध बिगड़ने का खतरा रहेगा। धारचूला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की मांग पर भारत के कस्टम विभाग के अधिकारियों ने भी आगे से दैनिक उपभोग की चीजों पर रोक नहीं लगाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इसके बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसएसबी के अधिकारियों से मुलाकात की। इस बैठक में नेपाल वाणिज्य संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन सिंह, उपाध्यक्ष इंद्र सिंह पंत, महासचिव मिलन राज अवस्थी, सचिव सर्फराज बडू, धारचूला व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, संरक्षक ओपी वर्मा, उपाध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल, महासचिव नवीन खर्कवाल, नंदन रौतेला, देवराज गर्ब्याल, मनीष सूद, खुशाल सिंह धामी आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें