फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायकों से मिला महामोर्चा का शिष्टमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में घोषित चारों जिलों के महामोर्चे का शिष्टमंडल देहरादून में विधायकों से मिला। शिष्टमंडल ने उनसे जिले बनाने को लेकर समर्थन मांगा। साथ ही विधानसभा में इस मामले को पुरजोर तरीके से उठाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


पूर्व में भाजपा शासनकाल में घोषित डीडीहाट, कोटद्वार, यमुनोत्री और रानीखेत के शिष्टमंडल ने दून में विधायक विशन सिंह चुफाल, बलवंत भौरियाल, चंदनराम दास समेत कई विधायकों से मिले और जिलों के लिए समर्थन मांगा। महामोर्चे के अध्यक्ष यमुनोत्री के अव्वल चंद कुमाई, सचिव लोकेश भड़ और अन्य सदस्यों ने कहा कि भाजपा के सभी विधायकों से इस मामले में मिला जाएगा।

उसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की जाएगी। इधर, वर्किंग कमेटी का रामलीला मैदान में धरना 14वें दिन भी जारी है। बृहस्पतिवार को अजय अवस्थी, रजत वर्मा, नीरज शर्मा, गौरव पांडेय, राजेंद्र पांगती, रजत वर्मा धरने पर बैठे। चेतन साही, सूरज बोरा, रवि बोरा, मुकेश जोशी, विक्रम सिंह, जितेंद्र रावत आदि ने उन्हें समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें