फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओगला, हाट, सिख रेजीमेंट और ग्रीन सिटी की टीमें विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन चल वैजयंती वॉलीबाल प्रतियोगिता जारी है। मंगलवार को चार मुकाबले हुए, इनमें ओगला, हाट, सिख रेजीमेंट और ग्रीन सिटी की टीमें विजयी रही।
विज्ञापन


पहला मुकाबला ओगला और बीसाबजेड़ की टीमों के बीच हुआ। इसमें ओगला की टीम 25-19, 25-14 से जीती। हाट और झूलाघाट की टीमों के बीच हुए दूसरे मुकाबले में हाट की टीम 25-13, 25-18 से विजयी रही। सिख रेजीमेंट चर्मा और बीसा बजेड़ की टीमों के बीच हुए मैच में सिख रेजीमेंट 25-18, 24-20 से विजेता रही।

चौथा मुकाबला ग्रीन सिटी और झूलाघाट की टीमों के बीच हुआ। इसमें ग्रीन सिटी 25-13, 25-18 से जीती। निर्णायक किशोर साह, विक्रम बिष्ट, स्कोरर भुवनेंद्र भंडारी, शेखर कफलिया थे। प्रतियोगिता के आयोजन में मनोज साह, लवि कफलिया, धन सिंह कफलिया, दीवान सिंह भंडारी आदि सहयोग दे रहे हैं। फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें