फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजिरकांडा में 20 सोलर लाइटें खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट विकासखंड के मजिरकांडा ग्रामसभा में लगी अधिकतर सोलर लाइटें खराब हो चुकी हैं। विभाग द्वारा सही से रखरखाव न करने से यह समस्या आई है। बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत वर्ष 2013-14 में 30 सोलर लाइटें झूलाघाट, बनाड़ा, अठखोला, सेठीगांव, तल्ला मजिरकांडा, लेक, मल्ला मजिरकांडा में लगाई गई।
विज्ञापन


वर्ष 2015-16 में बीएडीपी के तहत फिर से 28 सोलर लाइटें सिर्फ मजिरकांडा में ही लगा दी गई। विभाग ने एक तो लाइटें एक ही गांव में लगा दी, दूसरा लाइटों के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया। इस कारण इनमें से 20 लाइटें खराब हो चुकी हैं। अकेले झूलाघाट में डमरू चौक और पुरानी बाजार सहित पूरे बाजार में 15 लाइटें खराब हो चुकी है।

ग्राम प्रधान सुरेंद्र आर्या ने बताया कि विभाग को कई बार खराब लाइटों को ठीक करने के लिए पत्र लिखा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उरेडा के परियोजना प्रबंधन एके शर्मा का कहना है कि पुरानी सोलर लाइट रिपेयर नहीं होती। जो नई लगी हैं, सूचना आने पर ठेकेदार के माध्यम से सही कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें