पिथौरागढ़। अनुसूचित जाति, जनजाति शिक्षक एसोसिएशन की हल्द्वानी में 9 और 10 फरवरी को होने वाली प्रांतीय शैक्षिक संगोष्ठी में इस जिले से भारी संख्या में शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। संगोष्ठी की तैयारियों को लेकर रविवार को संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
तय हुआ कि पिथौरागढ़ जिले से सैकड़ों की संख्या में शिक्षक संगोष्ठी में भाग लेंगे। बैठक में प्रांतीय संगोष्ठी में उठाए जाने वाले मुद्दों पर मंथन किया गया। बताया गया कि मुख्य शिक्षाधिकारी ने संगोष्ठी में भाग लेने वाले शिक्षकों का दो दिन का अवकाश स्वीकृत कर दिया है। संगठन के पदाधिकारियोें ने अनुसूचित जाति, जनजाति के शिक्षकों से संगोष्ठी में भाग लेने की अपील की है। बैठक में महेश मुरारी, गिरीश प्रसाद, देवेंद्र कुमार, महेंद्र राम, बीआर कोहली, किशन लाल, दीपक चंद्र कोहली, गणेश राम आदि मौजूद थे।