फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजरत मोहम्मद के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन पर शनिवार को कई कार्यक्रम हुए। इंडियन मुस्लिम काउंसिल के सदस्यों ने जिला और महिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। बाद में ईदगाह से मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। शुक्रवार की रात मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने घरों को रोशन किया।
विज्ञापन


मदरसे में मिलाद शरीफ का आयोजन हुआ और मोहम्मद साहब का योगदान बताया। कहा कि मोहम्मद साहब ने हमेशा इंसानियत की रक्षा का संदेश दिया था। गरीबों और दीनों की मदद करना ही असली धर्म है। मौलाना अब्दुल हफीज ने लोगों से अपील की कि पैगंबर मोहम्मद के बताए रास्ते पर चलें और हमेशा नेक काम करें। इंडियन मुस्लिम काउंसिल के अध्यक्ष हाजी नसीम अहमद की ओर से मरीजों को फल बांटे गए। अस्पतालों में जाकर मरीजों को फल बांटे गए। इस दौरान हाजी भूरे मियां, सलाउद्दीन, उस्मान अहमद आदि थे। मिलाद शरीफ के कार्यक्रम में हाफिज शहजाद, हाफिज नईम, अख्तर अली, सरफराज अली, बहार अली आदि थे। बच्चों ने नात पढ़ी और उनको इनाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें