पिथौरागढ़। संकुल संसाधन केंद्र टकाना में आयोजित सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर की निबंध प्रतियोगिता में आदर्श प्राथमिक विद्यालय टकाना की संजना अव्वल रहीं। धारीधमौड़ की निर्मला जोशी दूसरे, स्यूनी की अनीशा रावत तीसरे स्थान पर रहीं।
चित्रकला प्रतियोगिता में टकाना के राहुल पहले, उर्दू मीडियम के राजेंद्र टम्टा दूसरे, स्यूनी की सपना तीसरे स्थान पर रहीं। कविता पाठ में टकाना की सादिया, स्यूनी की काजल रावत व धारीधमौड़ की अनीता जबकि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में धारीधमौड़ की निर्मला जोशी, स्यूनी के आयुष नेगी व टकाना की सादिया ने पहले तीन स्थान पर रहे।
लोकगीत, लोकनृत्य में टकाना प्रथम, उर्दू मीडियम द्वितीय रहा। उच्च प्राथमिक स्तर की निबंध प्रतियोगिता राजकीय बालिका कन्या इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ की दिया धारियाल ने जीती। चित्रकला प्रतियोगिता राबाइंका ऐंचोली की रीतिका रावत ने जीती। कविता पाठ में जूनियर हाइस्कूल इग्यारदेवी की साक्षी पांडेय विजयी रहीं।
क्विज में जीजीआईसी पिथौरागढ़ की दिया, निहारिका की जोड़ी अव्वल रही। लोकगीत, लोकनृत्य में जूनियर हाइस्कूल बजेटी, नाटक में जीजीआईसी ऐंचोली अव्वल रहा। प्रदर्शनी में जीजीआईसी ऐंचोली, जूनियर हाइस्कूल बजेटी संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहा। स्टाल में जीजीआईसी ऐंचोली ने बाजी मारी। संकुल समन्वयक महिमन दिगारी, ब्लाक समन्वयक राजेंद्र पांडेय ने पुरस्कार प्रदान किए।