फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक जोशी ने मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृति दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कॉलेज टोटानौला में कार्यरत शिक्षक चिंतामणि जोशी ने विद्यालय के तीन मेधावी विद्यार्थियों को 500-500 रुपये की धनराशि और पठन-पाठन सामग्री देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


जोशी ने वर्ष 2016 की हाइस्कूल बोर्ड परीक्षा में 81 प्रतिशत अंक लाने वाली कविता, 77 प्रतिशत अंक लाने वाली नेहा और 69 प्रतिशत अंक लाने वाले विकास को उक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

इसके अलावा रचनात्मक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए बबीता, शालिनी, दीपक कापड़ी, शिवम, कमलेश पुनेठा को पठन-पाठन सामग्री प्रदान की। जोशी अपने पिता गंगा दत्त जोशी की स्मृति में वर्ष 2014 से प्रत्येक वर्ष श्री गंगा विद्यार्थी प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित करते हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता नवीन कापड़ी ने वर्ष 2018 की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को 2000 रुपये प्रदान करने की घोेषणा की।

कार्यक्रम के दौरान प्रवक्ता नवीन चंद्र पांडेय के निर्देशन में भारत का संविधान मूल भावनाएं विषय पर आयोजित गोष्ठी में दीपा गुरंग, शैलजा, दीपक, शिवम, संतोष पंत, पीटीए अध्यक्ष मोहन कापड़ी, नवीन कापड़ी ने विचार रखे। चंद्रदीप धामी, गोविंदी आर्या, प्रकाश राम, पीएस नेगी, पूर्णानंद कापड़ी आदि थे। संचालन संतोष पंत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें