फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन विकास के लिए सुझाव दें सभी संस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पर्यटन विकास के लिए सामुदायिक जागरूकता पर शुक्रवार को विकास भवन सभागार में कार्यशाला आयोजित की गई। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि जिले में पर्यटन विकास के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं, होटल एसोसिएशन को अपने सुझाव देने चाहिए, ताकि उसी के अनुसार योजनाओं पर काम किया जा सके। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से जिले में कई योजनाओं का इस समय संचालन किया जा रहा है। एडीबी की ओर से सहायता प्राप्त परियोजना क्रियान्वयन इकाई भीमताल ने कार्यशाला का आयोजन किया।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने कहा कि पर्यटन स्थलों का चिन्हीकरण किया जाए और उनमें सुविधाओं का विस्तार किया जाए। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंजू लुंठी ने कहा कि जिले में पर्यटन विकास के लिए सरकार को योजना बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला समूहों को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ा जाए। कार्यशाला में परियोजना क्रियान्वयन इकाई के सामुदायिक विकास अधिकारी डॉ. जगत सौंटियाल ने बताया कि पिथौरागढ़ के गोरखा किले में स्थानीय उत्पाद विक्रय केंद्र, कुमाऊंनी व्यंजन भोजनालय, शिल्पकला, संस्कृति केंद्र की स्थापना की जा रही है।

इसके सहारे पर्यटन गतिविधियां बढ़ सकती हैं। पर्यटन विभाग के बलवंत कपकोटी ने गृह आवास योजना की जानकारी दी। लोगों ने अपने सुझाव दिए। साथ ही पर्यटन विकास की योजनाओं में तेजी लाने की जरूरत बताई। इस मौके पर जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक डीडी पंत, व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन जोशी, टैक्सी यूनियन के दीपक लुंठी, राजेश मठपाल आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें