फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। नाचनी गांव निवासी महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार अपरान्ह साढ़े तीन से चार बजे के बीच बबीता देवी (27) पत्नी चंद्रभानु ने घर से करीब 60 मीटर दूर एक नाले में पेड़ पर फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। जिस समय बबीता फांसी के फंदे पर झूली, उस समय उसके साथ उसका पांच साल का बेटा सूरज कुमार भी मौजूद था।
विज्ञापन


बच्चे ने घर आकर मां के पेड़ से लटकने की जानकारी दी। गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान दमयंती धर्मशक्तू ने थाने में घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष सुनील बिष्ट, राजस्व उप निरीक्षक मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के मायके शामा (बागेश्वर) सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी। फिलहाल मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं है। मृतका का सात साल का एक बेटा और है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें