फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के रवैए से किसानों में भारी गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तमंत्री ने भी नहीं सुनी किसानों की बात
विज्ञापन

पिथौरागढ़। किसानों के कर्ज माफ करने, आपदा में क्षतिग्रस्त फसल का मुआवजा देने, जंगली जानवरों से मुक्ति दिलाने समेत कई मांगों को लेकर किसान संगठन का क्रमिक अनशन जारी है। किसान संगठन के अध्यक्ष सुभाष जोशी ने कहा कि सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। दो दिन से वित्त मंत्री प्रकाश पंत पिथौरागढ़ में हैं, लेकिन उन्होंने किसानों की बात सुनने की जरूरत नहीं समझी।

अनशन स्थल पर हुई सभा में दीवान सिंह मेहता ने कहा कि इस देश में किसान का दर्द समझने वाला कोई नहीं है। इसी कारण या तो किसानों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है या फिर उनको आत्महत्या के लिए विवश होना पड़ रहा है। एडवोकेट शंकर राम कोहली ने कहा कि प्रदेश सरकार का रवैया ठीक नहीं है। किसान संगठन के मंत्री जगदीश प्रसाद ने कहा कि अब जिले के किसान संगठित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान गोविंद राम, बलवंत सिंह सौन, जस राम, दीवानी राम, एपी धौनी, गणेश राम, जगदीश राम, बसंत सिंह, जगत सिंह, कुंडल सिंह, जीवन कोहली आदि किसान मौजूद थे। मंगलवार को क्रमिक अनशन पर दीवान सिंह मेहता, शंकर सिंह मेहता, देवेंद्र मेहता, जगदीश जोशी बैठे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें