फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के पेट से निकाला 13 किलो का ट्यूमर

Sat, 10 Sep 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
महिला के पेट से निकाला गया 13 किलो का ट्यूमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सीनियर सर्जन डा. लाल सिंह बोरा ने एक महिला के पेट से 13 किलोग्राम के ट्यूमर को सफल ऑपरेशन के बाद निकाल दिया। हाल के वर्षों में यह अपने तरह का सबसे बड़ा और जटिल ऑपरेशन है। तीन घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद महिला स्वस्थ है।
विज्ञापन


बंगापानी तहसील के छोरीबगड़ गांव की सती देवी (45) एक वर्ष से पेट दर्द की शिकायत से परेशान थी। बाद में उनके पेट में सूजन आने लगा। महिला के परिजनों ने बताया कि जिला मुख्यालय के सभी प्राइवेट सर्जनों एवं अन्य शहरों में दिखाया गया, लेकिन किसी भी डॉक्टर ने ऑपरेशन नहीं किया। सर्जन डा. बोरा ने महिला की कई जांच की और शनिवार को ऑपरेशन की डेट तय कर दी। डा. बोरा ने कहा कि यदि शरीर के अंदर कोई सेल ओवरग्रो करने लग जाए तो वह ट्यूमर का रूप ले लेता है। बाद में शरीर के उस हिस्से का मांस भी ट्यूमर के साथ चिपकने लगता है।

ट्यूमर बढ़ने पर जिंदगी के लिए भी खतरा हो सकता है। डा. बोरा ने बताया कि बीमार सती देवी दिव्यांग भी है। उनका एक हाथ किसी दुर्घटना में कट गया था। एक वर्ष से यहां कार्यरत डा. बोरा ने हालांकि इस अवधि में कई जटिल ऑपरेशन किए हैं, लेकिन पहली बार उनके सामने इतना जटिल केस आया। ऑपरेशन करने वाली टीम में निश्चेतक डा. हरिशंकर कौशिक, नर्स शिल्पा, मनीष तिवारी, दुर्गा सिंह, विनोद जोशी और महेश कुमार मौजूद थे। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. केएस मेहता ने कहां कि जिला अस्पताल में कई तरह के जटिल ऑपरेशन होने लगे हैं। डा. बोरा ने बताया कि आपरेशन के बाद मरीज की हालत सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें