फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वड्डा पुलिस ने व्यापारियों को दी हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
वड्डा (पिथौरागढ़)। लोकसभा चुनाव के दौरान कोई भी व्यक्ति पचास हजार रुपये से अधिक की रकम के साथ पकड़ा जाता है तो उसे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आयकर विभाग को उचित प्रमाण न देने पर रुपया जब्त भी हो सकता है। पुलिस ने व्यापारियों से अधिक रकम ले जाने पर उसका ब्योरा साथ में ले जाने को कहा है।
विज्ञापन



11 अप्रैल को राज्य में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जाजरदेवल पुलिस ने वड्डा में व्यापारियों और आम नागरिकों के साथ बैठक की। चुनाव के दौरान सभी से आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की गई। थानाध्यक्ष पीआर आगरी और चौकी प्रभारी किशोर पंत ने होली त्योहार के मद्देनजर लोगो से सतर्कता बरतने का अनुरोध किया।

उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने का अनुरोध किया। बैठक में अमित जोशी, पुष्कर सिंह, प्रकाश सिंह, योगेश जोशी, प्रधान श्याम सुन्दर सिंह सौन, टेक बहादुर खड़ायत, अनिल वर्मा, सुरेंद्र सिंह नगरकोटी, रवींद्र बिष्ट, लक्ष्मी नारायण जोशी, दीपेश खर्कवाल, गौरव वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें