फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरवैली ने हिमालय पब्लिक स्कूल को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला स्तरीय स्कूली नेहरू हॉकी कप प्रतियोगिता में सोरवैली की टीम ने हिमालय पब्लिक स्कूल की टीम को टाईब्रेकर में 5-3 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। अंडर-15 मुकाबले में दोनों ही टीमों ने शुरुआत से ही जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सोरवैली के खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ हमले किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मैच का निर्णय टाईब्रेकर से निकाला गया। जिला खेल समन्वयक विक्रम सिंह दिगारी ने बताया कि प्रतियोगिता से अंडर-15 टीम का चयन किया जाएगा, जो प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। बताया कि हॉकी प्रतियोगिता के सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले 31 अगस्त को होंगे।

प्रतियोगिता संचालन में अर्जुन कुमार, भूपेंद्र चौहान, जीवन सिंह खोलिया, दिनेश ओझा, मोहित बिष्ट, गौरव पंत, नितिन उप्रेती, इंद्रजीत सिंह सामंत आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें