फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार वृद्ध से हेलीकॉप्टर का किराया लेने पर नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। बूंदी से धारचूला लाए गए गाला निवासी 65 वर्षीय किशन सिंह पुत्र मले सिंह और उसके तीमारदार से हेलीकॉप्टर का किराया लेने से सीमांत के लोगों में नाराजगी है। किशन सिंह ज्योलीकांग बुग्याल में बकरी चराने गए थे। वहां पर वह गंभीर रूप से बीमार हो गए।
विज्ञापन


परिजन उन्हें पीठ पर 45 किमी नीचे बूंदी लाए, जहां से उन्हें बृहस्पतिवार को हेलीकॉप्टर से धारचूला लाया गया। आरोप है कि उससे और साथ आए तीमारदार से बूंदी में ही 3100-3100 रुपये ले लिए। इससे सीमांत के लोगों में नाराजगी फैल गई। लोगों का कहना है कि प्रदेश सरकार की ओर से उच्च हिमालयी क्षेत्र में फंसे बीमार लोगों से धारचूला लाने का किराया न लेने के निर्देश दिए गए थे।

इसके बावजूद उनसे किराया लिया जा रहा है। धारचूला के एसडीएम आरके पांडेय ने बताया कि बीमार और घायलों से हेलीकॉप्टर का किराया नहीं लिया जाता है। किराया क्यों लिया गया इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें