फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी जांच के विरोध में बैठक का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। सोलर लाइट खरीद की एसआईटी से जांच कराने के एलान के खिलाफ ग्राम प्रधानों ने क्षेत्र पंचायत की बैठक का बहिष्कार किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक होनी थी। बैठक में शिरकत करने के लिए अधिकारियों के साथ ही सदस्य पहुंच गए थे। बैठक शुरू होते ही सदस्यों ने सोलर लाइट खरीद की एसआईटी जांच के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। प्रधानों में विकास कार्यों की एमबी न होने से भी रोष था। प्रधानों ने पंचायतराज मंत्री अरविंद पांडे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


बैठक में शिरकत करने पहुंचीं मुख्य विकास अधिकारी वंदना का कहना था कि शासन के निर्णय पर वह कुछ भी टिप्पणी नहीं कर सकती। प्रधानों की भावनाओं से शासन से अवगत कराया जाएगा। बैठक में भाग लेने के लिए विभिन्न अधिकारी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें