फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश यात्रा मार्ग में नजंग पुल बहने से व्यास घाटी का संपर्क कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग में स्थित नजंग नदी में बनाया गया लकड़ी का कच्चा पुल बह गया है। पुल के बहने से व्यास घाटी का मुख्यालय से संपर्क कट गया है।
विज्ञापन


धारचूला तहसील मुख्यालय से 49 किमी की दूरी पर स्थित नजंग नदी में 60 फीट ऊंचा पक्का पुल दो जुलाई की रात को आई भीषण आपदा में बह गया था। कैलाश यात्रा रूट में स्थित इस पुल में आवाजाही के लिए लकड़ी का कच्चा पुल बनाया गया था। यह पुल भी शनिवार को नजंग नदी के उफान पर आने से बह गया है।

अब यहां पर आवाजाही के लिए कोई साधन नहीं है। लखनपुर से आगे व्यास घाटी को जोड़ने वाला यही एकमात्र पुल है। इस पुल के बहने से पूरी व्यास घाटी का शेष दुनिया से संपर्क कट गया है। पहले यहां लकड़ी के लट्ठों के सहारे बनाए गए कच्चे पुल से स्थानीय लोग, व्यापारी और कैलाश यात्री आवाजाही करते थे। बाद में लोहे का पक्का पुल बनने से लोगों को काफी राहत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें