थल (पिथौरागढ़)। बरड़ बिजली परियोजना की नहर क्षतिग्रस्त होने से लोग भड़क गए। उन्होंने उरेडा के खिलाफ प्रदर्शन किया।
ग्राम प्रधान गीता देवी के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने उरेडा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि परियोजना की नहर के जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से बरड़गांव और चौनीपातल में लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। खेत दलदले हो गए हैं। जमीन धंस रही है। भू-कटाव हो रहा है। क्षेत्र के लोग दस साल से इस तरह की दिक्कत का सामना कर रहे हैं। इन लोगों का कहना था कि विभाग को लोहे के मोटे पाइपों की लाइन डालकर पानी पावर हाउस तक लाना चाहिए।
कहा कि पानी लोहे के पाइपों के जरिये पावर हाउस तक लाने की कार्यवाही नहीं होती है तो विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में बबलू सामंत, कवींद्र चंद, जगदीश राम, पूरन राम, देवी चंद, विजय चंद, रेखा देवी, रिंकी देवी, भागीरथी देवी आदि थे।