फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबांस सड़क में घटिया निर्माण कार्य के खिलाफ प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मड़मानले-दोबांस सड़क में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग करने के खिलाफ सोमवार को क्षेत्र के लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को दिए ज्ञापन में सुधारीकरण और डामरीकरण की जांच करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

मूनाकोट के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख खीमराज जोशी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने सड़क में किए जा रहे घटिया निर्माण कार्य के खिलाफ नारेबाजी की। डीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि सड़क पर किए जा रहे डामरीकरण की गुणवत्ता बेहद खराब है। पीलरों के निर्माण में बजरी (लोकल सेंड) का प्रयोग किया जा रहा है। कठपतिया से आगे चौपाता में सड़क में बने गड्ढों में कभी भी कोई हादसा हो सकता है। कहा है कि डामरीकरण और सुधारीकरण से सड़क की दशा सुधरने की उम्मीद थी लेकिन मानकों को ताक में रखकर हो रहे कार्य से सड़क की दशा सुधारने के बजाय और खराब हो जाएगी।
पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख जोशी ने कहा कि सड़क में हो रहे घटिया कार्य से इलाके के लोगों रोष है। कहा है कि यदि सड़क में हो रहे घटिया कार्य की जांच नहीं की गई और संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो इलाके के लोग आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में गणेश राम, कुशल सिंह धामी, पदम सिंह धामी, चंद्र सिंह कठायत, दान सिंह कठायत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें