फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंचोली में खुलेगा लकड़ी टाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर में लंबे समय से बंद लकड़ी के टाल को ऐंचोली में खोलने की कवायद शुरू हो गई है। पालिका के निवर्तमान सभासद भुवन जोशी ने लकड़ी टाल बंद होने का मामला डीएम के जनता दरबार में उठाया था। डीएम के आदेश के बाद वन निगम हरकत में आया है। वन निगम के डीएलएम डीएन दास ने डीएम सी रविशंकर को भेजे पत्र में कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा ऐंचोली में उपलब्ध कराई गई भूमि का संयुक्त निरीक्षण कर लिया गया है। दीवार लगाने के साथ ही समतलीकरण का प्रस्ताव तैयार कर निगम कार्यालय को भेजने को कहा गया है। प्रस्ताव तैयार होते ही डीएम को इसकी सूचना दी जाएगी। टाल स्थापित करने का काम किया जाएगा। डीएलएम ने पत्र की प्रति निवर्तमान सभासद भुवन जोशी को भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें