पिथौरागढ़। गुड फ्राइडे पर चर्च और घरों में यीशु मसीह को याद किया गया। इस दौरान समाज में अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआ मांगी गई और यीशु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
शुक्रवार को नगर के सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें यीशु मसीह के अंत समय बोले गए सात अमर वचनों को पादरी राजेंद्र शर्मा, सुभाष चंद्र, मालिनि फिलिप, शैलेंद्र हीबर, पी तिवारी आदि ने सुनाए। पास्टर रेव अजय कुुमार चरन ने बाइबिल का पाठ किया। यीशु मसीह की शिक्षाओं पर आधारित प्रार्थना और भजन प्रस्तुत किए गए। इसके बाद चर्च में प्रभु भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।