फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 घंटे ठप रही बीएसएनएल की संचार सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बीएसएनएल की संचार सेवा 11 घंटा से अधिक समय तक ठप रही। इससे जिले के हजारों मोबाइल, लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड शोपीस बने रहे। बैंक, डाकघरों से लेकर सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। कारोबारी गतिविधियों पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह छह बजे से ही बीएसएनएल की संचार सेवा ध्वस्त हो गई। इसके साथ ही हजारों उपभोक्ताओं के मोबाइल, लैंडलाइन फोन, ब्रॉडबैंड कनेक्शन जवाब दे गए। जिले में नेटवर्क को देखते हुए बीएसएनएल उपभोक्ताओं की बहुतायत है। संचार सेवा बाधित होते ही लोग दिनभर आपसी संपर्क से कटे रहे। पिथौरागढ़ से लेकर सीमांत धारचूला, मुनस्यारी, थल, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, डीडीहाट, गणाई गंगोली तक संचार सेवा ने लोगों की खूब फजीहत कराई।

फोन करने और इंटरनेट संबंधी जरुरतों के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा। बैंक, डाकघर और सरकारी कार्यालयों के साथ ही कारोबारी गतिविधियां प्रभावित रही। शाम साढ़े पांच बजे संचार सेवा दोबारा बहाल हुई। बीएसएनएल के मंडलीय अभियंता एसएन रावत का कहना है कि बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान ओएफसी को नुकसान से सेवा बाधित रही। मरम्मत के बाद सेवा फिर बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें