फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण को राजधानी नहीं बनाने पर यूकेडी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उक्रांद की बैठक में गैरसैंण को राजधानी नहीं बनाने पर नाराजगी जताई गई। तय हुआ कि 20 मार्च को गैरसैंण में होने वाले प्रदर्शन में पिथौरागढ़ से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


उक्रांद अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश कोहली की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के जिला महामंत्री जगत मेहता ने कहा कि गैरसैंण राजधानी का मुद्दा उत्तराखंड के आम जनमानस से जुड़ा है। कहा कि राज्य बनने के बाद राज्य में सत्ता का संचालन करने वाले दल पहाड़ की राजधानी पहाड़ पर लाना नहीं चाहते।

दल के वरिष्ठ नेता पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य आंदोलन के दौरान ही उक्रांद ने गैरसैंण में राजधानी बनाने का संकल्प लिया था। आरोप लगाया कि भाजपा-कांग्रेस के लिए गैरसैंण मात्र चुनावी मुद्दा है। बैठक में अजय कोहली, कृष्णा प्रसाद, महेश कुमार, गणेश पाल, संजय कोहली, धन सिंह धामी, प्रेम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें