फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमेलिया विद्युत परियोजना का प्रधानमंत्री देउबा ने उद्घाटन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पश्चिमी नेपाल की सबसे बड़ी चमेलिया जल विद्युत परियोजना का प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने शनिवार को उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि परियोजना के शुरू होने से जहां नेपाल की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, वहीं क्षेत्र संख्या-7 के सभी जिलों को उनकी मांग के अनुरूप बिजली मिलने लगेगी। परियोजना से मैदानी क्षेत्रों में सिंचाई में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


पश्चिमी नेपाल के क्षेत्र संख्या-7 के बैतड़ी और दार्चुला की सीमा पर बलाच नामक स्थान पर बनी 30 मेगावाट की चमेलिया जल विद्युत परियोजना को प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने देश को समर्पित किया। सुबह 11.30 बजे दो हेलीकॉप्टरों के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री देउबा ने आयोजन स्थल पर हुई सभा में कहा कि अब क्षेत्र संख्या-7 जल विद्युत उत्पादन की दृष्टि से धनी हो गया है। क्षेत्र संख्या- 7 में अन्य जगहों पर विद्युत उत्पादन की संभावनाओं को भी तलाशा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में देश में तीन तरह के चुनाव हुए हैं। नवनिर्मित संविधान के साथ ही प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

उद्घाटन अवसर पर चमेलिया परियोजना के प्रमुख अजय दहाल ने प्रधानमंत्री को परियोजना के बारे में बताया। कुछ महीने पहले ही परियोजना से परीक्षण उत्पादन शुरू भी हो गया है। 11 वर्ष में बनकर तैयार हुई इस परियोजना से पश्चिमी नेपाल में विकास की किरण पहुंचने की उम्मीद है। 10 अरब रुपये (नेपाली) की लागत से बनी परियोजना अपने निर्धारित समय से 6 वर्ष देरी से बन पाई। उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री के साथ ऊर्जा मंत्री कमल थापा, आपूर्ति मंत्री जयंत चंद, बैतड़ी के पूर्व सांसद एवं सरकार में राज्यमंत्री नरेंद्र बहादुर चंद, नेपाल विद्युत प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक कुरन घीसिंग आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें