फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में मरी भेड़ों का मुआवजा मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुनस्यारी में तेंदुए के हमले में मारी गई भेड़ों के पालकों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। मुआवजे की कार्रवाई में देरी से पशुपालकों में रोष है। नाराज क्षेत्रवासियों ने विभाग की कार्यशैली के खिलाफ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जल्द मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन


शुक्रवार को मुनस्यारी से मुख्यालय पहुंचे क्षेत्रवासियों ने एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कहा कि चार फरवरी को तेंदुए ने गंगा सिंह, दिनेश सिंह, मंगल सिंह, प्रेम सिंह, रमेश सिंह, डिगर सिंह और मोहन सिंह की 95 भेड़ों को हमला कर मौत के घाट उतार दिया था।

इस हमले में 15 भेड़ें गंभीर रूप से घायल हुई थी। अब तक प्रभावितों को मुआवजा तो दूर विभाग का कोई कर्मचारी दिलासा देने तक नहीं पहुंचा। जल्द मुआवजे के लिए रेंज और डिवीजन कार्यालय में संपर्क किया गया, लेकिन अधिकारी जांच का हवाला देकर टालमटोली कर रहे हैं। इस दौरान सुरेंद्र सिंह पानू, राजेंद्र सिंह, डिगर सिंह, दीपक सिंह, ईश्वर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें